वाराणसी: सरस्वती महाविद्यालय में ‘दीपोत्सव’ की धूम, रंगोली और दीया सजाओ प्रतियोगिता में दिखी प्रतिभा

Sandesh Wahak Digital Desk: सरस्वती उच्च शिक्षा एवं तकनीकी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गहनी, आयर, वाराणसी में दीपावली के उपलक्ष्य में शुक्रवार को रंगोली बनाओ एवं दीया सजाओ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

थीम और उद्देश्य

प्रतियोगिता का उद्घाटन महाविद्यालय के उप-प्रबन्धक नवीन कुमार सिंह और प्राचार्य डॉ. सन्तोष कुमार सिंह ने किया। प्रतियोगिता में बी.ए., बी.कॉम, और एम.ए. के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

छात्र-छात्राओं ने अपनी कलाकृतियों के लिए दो महत्वपूर्ण थीम चुने:

  • दीपोत्सव (दीपावली का पारंपरिक उत्सव)
  • महिला सशक्तिकरण (Women Empowerment)
  • रंगोली प्रतियोगिता के साथ-साथ आयोजित दीया सजाओ प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे और आकर्षक दीपकों को सजाकर अपनी कलात्मकता का परिचय दिया।

उप-प्रबंधक ने बढ़ाया हौसला

उप-प्रबन्धक नवीन कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे अवसर विद्यार्थियों को उनकी प्रतिभा निखारने का मौका देते हैं, जिससे वे अपने अंदर छिपे हुनर को बाहर लाते हैं। उन्होंने सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।

निर्णायक मंडल और उपस्थिति

प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. दिनेश चंद्र अरोड़ा, डॉ. ज्ञांती सिंह, और डॉ. कुसुमलता ने निभाई। इस अवसर पर डॉ. पुष्पा मिश्रा, सुधा यादव, रीना गौतम, अदिति सिंह, डॉ. रूबी कुमारी, डॉ. सुमैय्या आरिफ़, डॉ. सुरभि श्रीवास्तव, डॉ. अतुल चौधरी, डॉ. आकाशदीप, डॉ. विनय, डॉ. दीपक, चन्द्र शेखर, डॉ. तृप्ति सिंह, डॉ. सुभाष सिंह यादव सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक/प्राध्यापिका और छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: मदन मुरारी पाठक

 

Also Read: Shamli News: 1 लाख का इनामी कुख्यात बदमाश नफीस उर्फ मुदा मुठभेड़ में ढेर

Get real time updates directly on you device, subscribe now.