Varanasi News: ‘बैंक आपके द्वार’ अभियान के तहत सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने बढ़ाया कदम, महिलाओं को सौंपे बीमा चेक
सरकारी योजनाओं की दी जानकारी, दो लाभार्थियों को सौंपे गए दो-दो लाख के चेक
Sandesh Wahak Digital Desk: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, मंगारी शाखा द्वारा सोमवार को वाराणसी के अहरक पश्चिमपुर प्राथमिक विद्यालय परिसर में एक जन जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया।
यह आयोजन वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने और सरकार की योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीजीएम अविनाश और क्षेत्रीय प्रमुख रणविजय सिंह ने उपस्थित लोगों को अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी विस्तार से दी।

दो महिलाओं को मिले दो-दो लाख रुपये के बीमा भुगतान
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत दुर्घटना में मृतक लाभार्थियों की विधवाओं को चेक भी प्रदान किए गए।
-
मंजू देवी, पत्नी स्व. भाई लाल (निवासी: अहरक)
-
रीता देवी, पत्नी रामचंद्र (निवासी: गंगापुर)
इन दोनों महिलाओं को ₹2-2 लाख का बीमा भुगतान चेक सेंट्रल बैंक के अधिकारियों द्वारा उनके हाथों सौंपा गया।
3 महीने का वित्तीय समावेशन अभियान चलाएगा बैंक
सेंट्रल बैंक द्वारा यह अभियान सितंबर 2025 तक चलाया जाएगा, जिसमें जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में वित्तीय साक्षरता बढ़ाना और सरकारी योजनाओं से लोगों को जोड़ना है।
प्रमुख योजनाओं की जानकारी
शाखा प्रबंधक प्रकाश चंद्रा ने योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया:
-
प्रधानमंत्री जनधन योजना:
-
बिना किसी शुल्क के खाता खोलने की सुविधा
-
दो लाख रुपये का दुर्घटना बीमा
-
मुफ्त डेबिट कार्ड
-
-
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY):
-
₹436 वार्षिक प्रीमियम पर ₹2 लाख का जीवन बीमा
-
आयु सीमा: 18-50 वर्ष
-
-
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY):
-
₹20 वार्षिक प्रीमियम पर ₹2 लाख का दुर्घटना बीमा
-
आयु सीमा: 18-70 वर्ष
-
-
अटल पेंशन योजना (APY):
-
₹1000 से ₹5000 प्रति माह तक की गारंटीशुदा पेंशन
-
आयु सीमा: 18-40 वर्ष
-
-
निष्क्रिय खातों व पुराने बचत खातों के लिए पुनः केवाईसी कराने की अपील भी की गई।
-
डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव के उपायों की भी जानकारी दी गई।
स्थानीय प्रतिनिधियों की सहभागिता
कार्यक्रम में ग्राम प्रधानपति प्रवीण कुमार सिंह, देव प्रकाश देवा, बैंक कर्मी व बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने योजनाओं की जानकारी के लिए बैंक की सराहना की।
रिपोर्ट- मदन मुरारी पाठक
Also Read: ‘रोज़गार महाकुंभ’ से 50 हजार से ज़्यादा युवाओं को मिलेगी नौकरी, सीएम योगी की नई पहल

