Varanasi News: काशी के विकास पर CM योगी का बयान, कहा- 55 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाएं लिख रहीं विकास की नई गाथा
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Sandesh Wahak Digital Desk: प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि काशी में 55 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाएं आकार ले चुकी हैं, जो शहर के विकास की नई गाथा लिख रही हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार मिलकर धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ काशी की समृद्ध विरासत को सुरक्षित करने का कार्य कर रही हैं।
मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को काशी का यह विकास रास नहीं आ रहा है और वे लगातार भ्रामक प्रचार के जरिए देश की जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यह सिलसिला श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के निर्माण के समय से ही जारी है, जब खंडित मूर्तियों को दिखाकर भोली-भाली जनता को भ्रमित करने की कोशिश की गई थी।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज भव्य काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में प्रतिदिन एक से डेढ़ लाख श्रद्धालु दर्शन-पूजन कर रहे हैं, जबकि पहले यह संख्या केवल 10 से 15 हजार तक सीमित थी।
इसी तरह मणिकर्णिका घाट पर चल रहे पुनर्निर्माण कार्य को लेकर भी कांग्रेस लगातार विरोध कर रही है, लेकिन काशी की जनता सच्चाई को भली-भांति जानती है।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रामक जानकारी फैलाकर जनता को गुमराह करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि सरकार विकास, आस्था और विरासत—तीनों को साथ लेकर आगे बढ़ रही है और किसी भी तरह के भ्रम फैलाने के प्रयास को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Also Read: कुशीनगर: वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, जानें विशेष अभियान की तारीखें
Get real time updates directly on you device, subscribe now.