Varanasi Crime News: पार्किंग को लेकर खूनी विवाद, शिक्षक की पीट-पीटकर हत्या, तीन गिरफ्तार

Sandesh Wahak Digital Desk: वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र के मातृछाया अपार्टमेंट में गुरुवार रात पार्किंग विवाद खून-खराबे में बदल गया। निजी स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षक प्रवीण कुमार झा (48 वर्ष) की बेरहमी से हत्या कर दी गई।

जानकारी के मुताबिक, अपार्टमेंट में रहने वाले आदर्श सिंह, जो एक निजी कंपनी में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर हैं, और शिक्षक के बीच पार्किंग को लेकर पहले से ही तनातनी चल रही थी।

गुरुवार रात यह विवाद इतना बढ़ा कि आदर्श सिंह ने अपने दो दोस्तों करन गौड़ और सतीश पटेल को चंदौली से बुला लिया।

तीनों ने मिलकर प्रवीण झा पर ईंट और लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल शिक्षक को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना की खबर मिलते ही पुलिस और एसओजी की टीम सक्रिय हो गई। सिर्फ तीन घंटे में ही तीनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए। हत्या में इस्तेमाल ईंट और रॉड भी बरामद कर ली गई है।

डीसीपी काशी जोन सरवणन टी ने कहा—

‘इस हत्याकांड को बेहद गंभीरता से लिया गया है। त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ जारी है और आरोपियों को जेल भेजने की प्रक्रिया चल रही है।’

रिपोर्ट- विशाल मौर्या

Also Read: लखनऊ एयरपोर्ट पर पकड़ी गई ब्लैकलिस्टेड थाई नागरिक, फर्जी पासपोर्ट से कर रही थी यात्रा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.