Varanasi News: दालमंडी में फिर चला प्रशासन का बुलडोजर, भारी फोर्स के बीच ध्वस्तीकरण शुरू

Varanasi News: काशी के सबसे व्यस्त व्यापारिक इलाकों में से एक ‘दालमंडी’ के कायाकल्प की तैयारी शुरू हो गई है। लगभग एक महीने के ठहराव के बाद, बुधवार को जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग (PWD) की टीम ने नरेली बाजार तिराहे की ओर से भवनों को गिराने का काम दोबारा शुरू कर दिया। इस बड़ी कार्रवाई के दौरान इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे और रास्तों को चारों तरफ से ब्लॉक कर दिया गया था।

प्रशासन ने कार्रवाई से पहले ही चिन्हित भवनों के स्वामियों और दुकानदारों को अल्टीमेटम दे दिया था। बुधवार को मुख्य रूप से तीन बड़े भवनों पर फोकस रहा।

भवन संख्या सीके 39/5 और सीके 43/113: यहाँ प्रशासन की मशीनों ने काम शुरू किया।

सत्तार कटरा (सीके 50/207): इस मार्केट के मालिक ने प्रशासन के सहयोग की बात कहते हुए खुद ही ध्वस्तीकरण का काम शुरू करवा दिया है।

दालमंडी क्षेत्र अपनी संकरी गलियों और भारी भीड़ के लिए जाना जाता है। प्रशासन का मानना है कि सड़क चौड़ी होने से यातायात व्यवस्था (Traffic) में सुधार होगा और जाम से मुक्ति मिलेगी। आपातकालीन स्थिति में एम्बुलेंस या फायर ब्रिगेड आसानी से पहुँच पाएगी। पर्यटन और व्यापार को नया आयाम मिलेगा।

Also Read: UPPSC शिक्षक भर्ती: कल जारी होंगे एडमिट कार्ड, यहां देखें पूरा शेड्यूल और डाउनलोड करने का तरीका

Get real time updates directly on you device, subscribe now.