Varanasi News: ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न, संगठनात्मक मजबूती पर जोर
Sandesh Wahak Digital Desk: ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की जिला इकाई वाराणसी की बैठक रविवार को बाबतपुर स्थित एक होटल में सम्पन्न हुई।
बैठक में संगठन की मजबूती और पत्रकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गजेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
बैठक में उठे अहम मुद्दे
बैठक के दौरान यह प्रस्ताव रखा गया कि जिला इकाई की ओर से वर्ष में चार बैठकें आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा, जिला इकाई की तीनों तहसीलों में भी प्रत्येक वर्ष तीन-तीन बैठकें कराने का निर्णय लिया गया।

संगठन ने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का दुर्घटना बीमा कराने पर विचार किया। साथ ही जिला स्थायी समिति की समीक्षा, पत्रकार कल्याण कोष की स्थापना और पत्रकार उत्पीड़न निवारण समिति के गठन जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी चर्चा हुई।
पदाधिकारियों की उपस्थिति
बैठक में जिला कार्यकारिणी से जुड़े कई पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें नौशाद खां, चंद्रप्रकाश सिंह, सुधीर मिश्रा, सुरेन्द्र बहादुर सिंह, महेश मिश्रा, मनोज जायसवाल, संजय गुप्ता, मदन मुरारी पाठक, अजय सिंह, रमेश शर्मा, अभय कुमार यादव, जितेंद्र जायसवाल और लवकुश मोदनवाल शामिल रहे।
जिलाध्यक्ष ने जताया आभार
बैठक के अंत में जिलाध्यक्ष सी. बी. तिवारी ने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया।
रिपोर्ट- मदन मुरारी पाठक
Also Read: Azamgarh News: झाड़-फूंक और चंगाई सभा के बहाने अंधविश्वास फैलाने का आरोप

