Varanasi News: जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन लाइब्रेरी का किया निरीक्षण, कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता पर दिया जोर
Sandesh Wahak Digital Desk: वाराणसी के जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने शनिवार को अर्दली बाजार स्थित निर्माणाधीन लाइब्रेरी भवन का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि भवन निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए।
साथ ही, उन्होंने निर्माण में प्रयुक्त सभी सामग्रियों की गुणवत्ता की नियमित जांच के आदेश दिए ताकि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।
डीएम ने कहा कि अर्दली बाजार में बन रही यह आधुनिक लाइब्रेरी क्षेत्र के विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए ज्ञान का प्रमुख केंद्र साबित होगी।
उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा जताई कि इस परियोजना को समय से पूरा कर जनता के उपयोग के लिए शीघ्र खोला जाए।
रिपोर्ट- एम.एम. पाठक
Also Read: Lucknow News: एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 75 लाख रुपये की अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

