Varanasi News: मौसम की मार, एयर इंडिया-इंडिगो समेत कई उड़ानें निरस्त

Sandesh Wahak Digital Desk: वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शुक्रवार को खराब मौसम के चलते विमान परिचालन प्रभावित रहा।

विभिन्न स्टेशनों से आने-जाने वाली कई उड़ानें जहां अपने निर्धारित समय से विलंबित रहीं, वहीं लगभग एक दर्जन उड़ानों को निरस्त करना पड़ा।

निरस्त की गई उड़ानों में एयर इंडिया एक्सप्रेस, एयर इंडिया, इंडिगो, आकाशा एयर और स्पाइसजेट की प्रमुख उड़ानें शामिल हैं।

खराब दृश्यता और प्रतिकूल मौसम के कारण एयरलाइंस ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया।

निरस्त उड़ानों का विवरण इस प्रकार है—

Air India Express
▪ IX 1223 / 1224 – दिल्ली–वाराणसी–दिल्ली
▪ IX 2835 / 2834 – हैदराबाद–वाराणसी–हैदराबाद
▪ IX 1251 / 1252 – दिल्ली–वाराणसी–दिल्ली
▪ IX 1023 / 2547 – मुंबई–वाराणसी–मुंबई

Air India
▪ AI 2495 / 2496 – दिल्ली–वाराणसी–दिल्ली

Akasa Air
▪ QP 1421 / 1492 – बेंगलुरु–वाराणसी–मुंबई

IndiGo
▪ 6E 7035 / 7036 – भुवनेश्वर–वाराणसी–भुवनेश्वर
▪ 6E 5123 / 6544 – मुंबई–वाराणसी–मुंबई
▪ 6E 822 / 507 – कोलकाता–वाराणसी–कोलकाता
▪ 6E 307 / 626 – हैदराबाद–वाराणसी–हैदराबाद
▪ 6E 438 / 439 – बेंगलुरु–वाराणसी–बेंगलुरु
▪ 6E 714 / 499 – बेंगलुरु–वाराणसी–बेंगलुरु
▪ 6E 401 / 6044 – चेन्नई–वाराणसी–चेन्नई

SpiceJet
▪ SG 441 / 442 – अहमदाबाद–वाराणसी–अहमदाबाद
▪ SG 330 – वाराणसी–मुंबई (निरस्त)

एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार मौसम में सुधार के बाद परिचालन सामान्य होने की संभावना है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे एयरपोर्ट पहुंचने से पहले संबंधित एयरलाइंस से अपनी उड़ान की स्थिति की पुष्टि अवश्य कर लें।

रिपोर्ट- मदन मुरारी पाठक

Also Read: Lucknow News: ट्रक ने बाइक सवार राजमिस्त्री को कुचला, मौके पर ही मौत, ड्राइवर फरार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.