Varanasi News: एसओजी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 100 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में SOG (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 किलो अवैध गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

यह गिरफ्तारी वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र में की गई, जहां पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करनी पड़ी।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान संजय दुबे (उम्र 30 वर्ष) के रूप में हुई है, जो बिहार के रोहतास जिले का रहने वाला है।

आरोपी के पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ, जिसकी बाजार में कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई

पुलिस को पहले से सूचना मिली थी कि गांजे की एक बड़ी खेप वाराणसी के रास्ते बिहार पहुंचाई जाने वाली है। सूचना के आधार पर SOG और रोहनिया थाना पुलिस ने संयुक्त टीम बनाकर इलाके में घेराबंदी की।

मौके पर पहुंचे सुरक्षाकर्मियों ने तलाशी अभियान चलाया और संजय दुबे को गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया।

कार्रवाई में शामिल अधिकारी

इस अभियान में कई वरिष्ठ अधिकारी और पुलिसकर्मी शामिल रहे, जिनकी सतर्कता से यह बड़ी सफलता हाथ लगी। संयुक्त कार्रवाई में शामिल प्रमुख पुलिसकर्मी इस प्रकार हैं:

  • गौरव कुमार सिंह – प्रभारी, SOG

  • राजू सिंह – थाना प्रभारी, रोहनिया

  • धर्मेंद्र राजपूत – चौकी प्रभारी, मोहन सराय

  • एसआई भारत चौधरी, एसआई दिनेश सिंह

  • हेड कांस्टेबल अवनीश कुमार राय, ब्रह्मदेव सिंह (SOG टीम)

  • हेड कांस्टेबल चंद्रभान यादव, प्रमोद सिंह

  • कांस्टेबल पवन तिवारी, रामाशंकर यादव

आगे की कार्रवाई जारी

गिरफ्तार आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि गांजे की इतनी बड़ी खेप किसे और कहां सप्लाई की जानी थी। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस तस्करी में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

पुलिस अब गांजा तस्करी से जुड़े नेटवर्क को खंगाल रही है और संभावना है कि जल्द ही इस गिरोह से जुड़े अन्य लोग भी गिरफ्तार किए जाएंगे।

रिपोर्ट- मदन मुरारी पाठक

Also Read: जासूसी कैमरे से महिलाओं के वीडियो बनाता था पायलट, 74 से ज्यादा आपत्तिजनक वीडियो मिले

Get real time updates directly on you device, subscribe now.