Varanasi News: एसओजी-2 की बड़ी कार्रवाई, स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का अड्डा
Sandesh Wahak Digital Desk: वाराणसी कमिश्नरेट की एसओजी-2 टीम ने रोहनियां थाना क्षेत्र के भदवर इलाके में एक स्पा सेंटर पर छापा मारकर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया।
कार्रवाई एसीपी रोहनियां संजीव शर्मा के नेतृत्व में की गई, जिसमें मौके से चार युवतियां, चार पुरुष ग्राहक और स्पा सेंटर का संचालक गिरफ्तार किए गए।
छापेमारी में बरामद हुआ आपत्तिजनक सामान
पुलिस टीम ने स्पा सेंटर से आपत्तिजनक सामान और शक्तिवर्धक दवाएं भी बरामद कीं। जांच में खुलासा हुआ कि स्पा सेंटर की आड़ में लंबे समय से देह व्यापार का धंधा चल रहा था।
गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
डीसीपी क्राइम सरवणन टी ने बताया कि एसओजी-2 की लगातार कार्रवाई से जनता का पुलिस पर विश्वास मजबूत हुआ है। लोग अब गलत कामों की सूचना पुलिस को देने लगे हैं। आज की कार्रवाई भी जनता से मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई।
कार्रवाई के बाद हड़कंप
एसओजी की छापेमारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और पूरे नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश में जुटी है।

