Varanasi News: दालमंडी विवाद पर सर्किट हाउस में बैठक बेनतीजा, व्यापारियों ने जताई नाराजगी

Sandesh Wahak Digital Desk: दालमंडी चौड़ीकरण मामले को लेकर शनिवार को जिला प्रशासन (वाराणसी) और व्यापारियों के बीच सर्किट हाउस में अहम बैठक हुई।

बैठक में सीनियर अधिकारियों ने व्यापारियों से बातचीत की, लेकिन मीडिया को बैठक से दूर रखा गया। बैठक खत्म होने के बाद किसी भी अधिकारी ने पत्रकारों के सवालों का जवाब नहीं दिया।

बैठक के बाद दालमंडी के पीड़ित व्यापारियों ने मीडिया के सामने अपना दर्द बयां किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन उनकी बात नहीं सुन रहा है और मनमाने तरीके से विस्थापन की योजना बना रहा है।

बैठक के दौरान जिला प्रशासन ने व्यापारियों को दालमंडी से लगभग 10 किलोमीटर दूर लोहता और मोहनसराय में नया बाजार बसाने का प्रस्ताव दिया।

इस प्रस्ताव से व्यापारी नाराज़ नजर आए। उनका कहना है कि दालमंडी से महज़ डेढ़ किलोमीटर के दायरे में बाजार बसाना ही उचित रहेगा, क्योंकि इतनी दूर विस्थापन का प्रस्ताव देना “बेईमानी” है।

व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देता, तो वे आंदोलन तेज करेंगे।

हालांकि जिला प्रशासन ने आगे भी व्यापारियों से बातचीत जारी रखने की बात कही है और जल्द दोबारा बैठक बुलाने का आश्वासन दिया है।

रिपोर्ट- एम.एम. पाठक

Also Read: ‘तेजस्वी यादव की बनेगी सरकार’, बिहार चुनाव रिजल्ट पर अखिलेश यादव का दावा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.