Varanasi News: फूलपुर व्यापार मंडल में फिर से दिखा एकजुटता का संदेश, दोबारा निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए जितेंद्र सपालू

Sandesh Wahak Digital Desk: वाराणसी/पिंडरा के फूलपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद के लिए हुई बैठक में एक बार फिर जितेंद्र जायसवाल ‘सपालू’ को व्यापारियों ने निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया।

गहमागहमी और उत्साह से भरे माहौल में हुए इस चुनाव में व्यापारियों ने एकमत होकर उन्हें दोबारा मौका देकर एकता और विश्वास की मिसाल कायम की।

बैठक में व्यापारी हुए एकजुट

गुरुवार की रात आयोजित साप्ताहिक बैठक के दौरान जैसे ही व्यापार मंडल के संरक्षक मुन्ना चौरसिया और मुख्य सलाहकार जनार्दन चौरसिया ने चुनाव की घोषणा की, व्यापारियों ने वर्तमान अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें पुनः अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव रखा।

व्यापारियों ने कहा कि जितेंद्र सपालू हर व्यापारी के सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं, और उन्होंने संगठन को मजबूत करने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है।

चुनाव अधिकारी ने की औपचारिक घोषणा

चुनाव अधिकारियों जे.पी. पटेल और सुनील कुमार वर्मा ने व्यापारियों की सहमति के आधार पर जितेंद्र जायसवाल के नाम की औपचारिक घोषणा की। इसके बाद उन्हें माला पहनाकर सम्मानित भी किया गया।

बैठक में मौजूद रहे ये प्रमुख व्यापारी

इस अवसर पर प्रमुख रूप से सोनू सेठ, भरत जायसवाल, विक्की गोंड, ऋषभ अग्रहरि, ओमन मौर्य, अविनाश जायसवाल, काजू सेठ, संतोष अग्रहरि, कमलेश मोदनवाल, राहुल गुप्ता, सोनू गुप्ता, काजू चौरसिया समेत बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- मदन मुरारी पाठक

Also Read: Varanasi News: सदर तहसील की घटना के विरोध में पिंडरा के वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

Get real time updates directly on you device, subscribe now.