Varanasi News: विधायक त्रिभुवन राम ने बांटे 500 कंबल, SDM पिंडरा की मौजूदगी में हुआ वितरण समारोह

Sandesh Wahak Digital Desk: प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं गरीबों और जरूरतमंदों को लगातार राहत प्रदान कर रही हैं।

भीषण ठंड, गलन और शीतलहर से बचाव के लिए सरकार की ओर से कम्बल वितरण कर जरूरतमंदों को बड़ी राहत दी जा रही है।

गरीब, असहाय और जरूरतमंदों की सेवा भगवान की सेवा के समान है और समाज के सक्षम लोगों को सरकार के साथ मिलकर सेवा धर्म निभाना चाहिए।

ये बातें अजगरा विधायक त्रिभुवन राम ने हरहुआ विकास खंड (वाराणसी) के प्राथमिक विद्यालय सेहमलपुर में आयोजित कम्बल वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कही।

कार्यक्रम में मौजूद उपजिलाधिकारी पिंडरा प्रतिभा मिश्रा ने कहा कि भीषण ठंड और गलन के इस दौर में गरीबों का सहारा बनना समय की सबसे बड़ी जरूरत है। हर सक्षम व्यक्ति को आगे आकर इस पुण्य कार्य में सहभागी बनना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कम्बल मिलने से बुजुर्ग महिलाओं और जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली।

इस अवसर पर विधायक त्रिभुवन राम ने एसडीएम पिंडरा की उपस्थिति में 500 कम्बलों का वितरण किया।

कम्बल वितरण कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा रामप्रकाश सिंह ‘बीरू’, राणा चौहान, भाजपा हरहुआ मंडल अध्यक्ष आशुतोष मिश्रा ‘अजय’, सोनाली पांडेय, सोनी सिंह, धर्मेंद्र सिंह, राजनारायण पटेल, भगत पटेल, अरुणेंद्र सिंह, आशीष राजभर, आकाश कन्नौजिया, विनोद पांडेय, पंकज शुक्ला, अपरबल सिंह सहित राजस्व विभाग के अधिकारी, लेखपाल और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

प्रदेश सरकार द्वारा संचालित इस कम्बल वितरण कार्यक्रम में भटौली, गोकुलपुर, करोमा, सेहमलपुर, बेरवा, सरायकाजी सहित दर्जनों गांवों के ग्रामीणों ने भाग लिया और राहत सामग्री प्राप्त की।

रिपोर्ट- मदन मुरारी पाठक

Also Read: UP IAS Transfer: यूपी में कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों के तबादले, कुमार प्रशांत को मिली अहम जिम्मेदारी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.