Varanasi News: नगर निगम ने छठ पर्व के लिए तैनात किए कई सुपरवाइजर, सफाई व्यवस्था पर खास फोकस
Sandesh Wahak Digital Desk: छठ पर्व और प्रसिद्ध नागनथैया लीला के मद्देनज़र वाराणसी के घाटों पर सफाई अभियान अंतिम चरण में पहुंच गया है।
आज से छठ पर्व की औपचारिक शुरुआत हो रही है, वहीं आज शाम तुलसी घाट पर भगवान श्रीकृष्ण की नागनथैया लीला का मंचन किया जाएगा, जिसके लिए घाटों को विशेष रूप से सजाया और संवाराया गया है।
नगर निगम प्रशासन की ओर से घाटों पर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कई सुपरवाइजरों की तैनाती की गई है।
घाटों पर नियमित सफाई के साथ-साथ कीटनाशक छिड़काव और कचरा निस्तारण का कार्य भी तेजी से चल रहा है।
प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक इंतज़ाम किए हैं। छठ व्रतियों के लिए अस्थायी चेंजिंग रूम, प्रकाश व्यवस्था और बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

नगर निगम के PRO संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि “छठ पर्व और नागनथैया लीला दोनों वाराणसी की सांस्कृतिक पहचान हैं।
नगर निगम की टीम पूरी मुस्तैदी से सफाई और व्यवस्था बनाए रखने में जुटी है ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।”

