Varanasi News: काशी विश्वनाथ धाम में ‘नमामि गंगे’ का अभियान तेज, श्रद्धालुओं को बांटे गए कपड़े के थैले
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Sandesh Wahak Digital Desk: श्री काशी विश्वनाथ धाम में सोमवार को आध्यात्मिक वातावरण के बीच पर्यावरण संरक्षण की चेतना भी जागृत हुई।
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “नमामि गंगे” के तहत गंगा और काशी को पॉलिथीन मुक्त बनाने के उद्देश्य से श्रद्धालुओं के बीच कपड़े के थैले वितरित किए गए। यह पहल “जागें, त्यागें पॉलिथीन” अभियान के अंतर्गत की गई।
कार्यक्रम के दौरान नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने श्रद्धालुओं को पॉलिथीन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया और पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी का आह्वान किया।
मंदिर परिसर में जो श्रद्धालु पॉलिथीन का उपयोग कर रहे थे, उन्हें कपड़े के थैले देकर वैकल्पिक उपयोग के लिए प्रेरित किया गया।
राजेश शुक्ला ने कहा, “यदि हम पॉलिथीन का इस्तेमाल बंद नहीं करते, तो इसका सीधा असर पर्यावरण और गंगा नदी की सेहत पर पड़ेगा। यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम पर्यावरण के प्रति सजग हों और थैले लेकर ही घर से निकलें।”
इस अवसर पर प्रो. ममता उपाध्याय, एकता पांडेय, सत्यम उपाध्याय, अंबुज मिश्रा, वैष्णवी शर्मा, समृद्धि, सुनील सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता और श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने पॉलिथीन के बहिष्कार और स्वच्छता को लेकर जन-जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
इस अभियान के माध्यम से न सिर्फ भक्तों को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का बोध कराया गया, बल्कि काशी और गंगा को स्वच्छ एवं पॉलिथीन मुक्त बनाने की दिशा में एक सार्थक कदम भी उठाया गया।
Get real time updates directly on you device, subscribe now.