Varanasi News: काशी में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मां ब्रह्मचारिणी के जयकारों से गूंजे घाट
Varanasi News: शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन काशी की पावन धरती मां ब्रह्मचारिणी की भक्ति में सराबोर हो गई। गंगा किनारे स्थित बालाजी घाट का प्राचीन मंदिर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा। सैकड़ों साल पुराने इस मंदिर में आज भी आस्था का सैलाब उमड़ा और भक्त माँ के दर्शन के लिए लंबी कतारों में खड़े दिखाई दिए।

मां ब्रह्मचारिणी को ब्रह्मा जी की पुत्री माना जाता है। ‘ब्रह्म’ का अर्थ है तपस्या और ‘चारिणी’ यानी आचरण करने वाली। माँ का यह स्वरूप तप और साधना का प्रतीक है। मान्यता है कि मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना से संतान सुख, धन-धान्य और यश-कीर्ति की प्राप्ति होती है।
नवरात्र के अवसर पर मंदिर को फूलों से सजाया गया है। चारों ओर गूंजते मंत्रोच्चार और भक्तों की उमंग से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। सुबह से ही दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ देर रात तक जारी रहने की संभावना है।
रिपोर्ट-मदन मुरारी पाठक
Also Read: Balrampur News: सीएचसी शिवपुरा बना बीमारियों का अड्डा, खुले में फेंका जा रहा मेडिकल बायो-वेस्ट

