Varanasi News: फुटवियर कंपनी में लगी भीसड़ आग, लाखों का माल जलकर खाक
Varanasi News: चोलापुर थाना क्षेत्र के चंदपुर गांव में स्थित ग्रैंडस्लिस फुटवियर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग की भयंकर लपटों ने कंपनी के लाखों रुपये मूल्य के सामान को पूरी तरह से राख कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही गोदाम के मालिक दिलीप भारद्वाज और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे। दिलीप भारद्वाज ने बताया कि आग लगने के समय वह कुछ देर के लिए स्तब्ध रह गए, लेकिन थोड़ी देर बाद उन्होंने स्थिति का जायजा लिया। गोदाम में जाकर देखा तो वहां रखा पूरा फुटवियर, तीन लैपटॉप, प्रिंटिंग करने वाली एम्ब्रॉसिंग मशीन, सीसीटीवी डीवीआर समेत सभी उपकरण जलकर नष्ट हो चुके थे।

स्थानीय लोगों और कर्मचारियों ने बताया कि आग इतनी तेज थी कि कुछ भी बचाया नहीं जा सका। हालांकि, आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है और इसकी जांच की जा रही है। इस हादसे ने स्थानीय उद्योग और व्यापारियों में चिंता और सहानुभूति की लहर दौड़ा दी है। फिलहाल, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम आग की संभावना और कारणों की पड़ताल में जुटी हुई है।
रिपोर्ट- मदन मुरारी पाठक
Also Read: पीएम किसान पोर्टल पर तेजी से हो रहा पंजीकरण, योगी सरकार दे रही विशेष प्राथमिकता

