Varanasi News: तेज रफ्तार डंपर ने छीनी एक जान, दो युवक गंभीर रूप से घायल

Varanasi News: जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक तेज़ रफ्तार डंपर ने तीन साइकिल सवार युवकों को कुचल दिया। यह दर्दनाक हादसा चौबेपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर आयुर्वेद अस्पताल के सामने हुआ।

वाराणसी-गोरखपुर हाईवे को जाम कर दिया

इस दुर्घटना में 18 वर्षीय अनुराग यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आकाश और अंकित नामक दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों युवक रामपुर चंद्रवती गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद पूरे गांव में आक्रोश फैल गया।

लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और वाराणसी-गोरखपुर हाईवे को जाम कर दिया। मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।

घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। प्रशासन की ओर से मुआवजे को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

Also Read: Varanasi News: सीएम योगी से मिले फरियादी, बोले— ‘माफिया मुख्तार अंसारी के गुर्गों से परेशान हूँ’

Get real time updates directly on you device, subscribe now.