Varanasi News: BHU ट्रॉमा सेंटर में भ्रष्टाचार का आरोप, सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने PM को लिखा पत्र
Varanasi News: समाजवादी पार्टी के सांसद वीरेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर BHU ट्रॉमा सेंटर में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। सांसद ने ICU बेड की सुविधा को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं।
वीरेंद्र सिंह का कहना है कि ट्रॉमा सेंटर के ICU वार्ड में करीब 50% बेड खाली पड़े रहते हैं, इसके बावजूद गंभीर मरीजों को भर्ती नहीं किया जाता। सांसद के मुताबिक, यह सीधे-सीधे भ्रष्टाचार और लापरवाही का मामला है।

दरअसल, वीरेंद्र सिंह सपा सदस्यीय दल के साथ पंडित छन्नू लाल मिश्रा से मुलाकात करने ट्रॉमा सेंटर पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने ICU वार्ड में खाली पड़े बेड और सुविधाओं की जानकारी लेनी चाही। इस दौरान उनकी एक डॉक्टर से बहस भी हो गई।
सपा सांसद ने पूरे मामले की शिकायत प्रधानमंत्री से करते हुए जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
रिपोर्ट- मदन मुरारी पाठक
Also Read: Jaunpur News: नीम के पेड़ पर दिखा अजगर, मौके पर लगी भारी भीड़

