Varanasi News: मतदाता अधिकार सम्मेलन के लिए बुकिंग कैंसिल, कांग्रेस और पुलिस में झड़प

Varanasi News: शहर के पराड़कर भवन में आयोजित होने वाले मतदाता अधिकार सम्मेलन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच आज हंगामा देखने को मिला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पराड़कर भवन पहले ही बुक कर रखा था, लेकिन कार्यक्रम शुरू होने से ठीक पहले प्रशासन ने बुकिंग को तकनीकी खराबी का हवाला देते हुए रद्द कर दिया।

बुकिंग रद्द होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता नाराज हो गए और सड़क पर ही सम्मेलन करने पर अड़ गए। इस दौरान पुलिस और कांग्रेसियों के बीच तीखी बहस और नोकझोंक देखने को मिली।

तकनीकी कारणों से बुकिंग रद्द करनी पड़ी

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रशासन विपक्ष की आवाज़ दबाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा बुक किया गया सम्मेलन रोकना लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन है। स्थानीय पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की।

प्रशासन का कहना है कि तकनीकी कारणों से बुकिंग रद्द करनी पड़ी, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता इसे राजनीतिक दबाव का परिणाम मान रहे हैं। इस विवाद के बाद वाराणसी में राजनीतिक गलियारों में गर्माहट बढ़ गई है और कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने आगामी दिनों में विरोध प्रदर्शन की चेतावनी भी दी है।

Also Read: Lakhimpur News: लखीमपुर-सीतापुर मार्ग पर वैन और रोडवेज बस की टक्कर, 5 की मौत, कई घायल

Get real time updates directly on you device, subscribe now.