Varanasi News: सीएम योगी से मिले फरियादी, बोले— ‘माफिया मुख्तार अंसारी के गुर्गों से परेशान हूँ’
Varanasi News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वाराणसी दौरे के दौरान मंगलवार को सर्किट हाउस में फरियादियों की भीड़ उमड़ पड़ी। कई लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे, लेकिन मऊ जिले से आए एक महंत की फरियाद ने सबका ध्यान खींचा।
महंत स्वामी कृष्णानंद का कहना है कि वह माफिया मुख्तार अंसारी के गुर्गों की लगातार धमकियों और दबाव से बेहद परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कोर्ट से जमीन पर मालिकाना हक मिलने के बावजूद, गुर्गे उन्हें कब्जा नहीं लेने दे रहे हैं।
“प्रशासनिक अफसर भी दबाव में” – महंत का आरोप
महंत ने दावा किया कि यह पूरा मामला करीब 50 एकड़ जमीन से जुड़ा हुआ है, जिसकी लड़ाई वह लंबे समय से लड़ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी भी अंसारी के गुर्गों के दबाव में काम कर रहे हैं।
पुलिस अफसरों ने दिया भरोसा
स्वामी कृष्णानंद के अनुसार, उन्होंने सर्किट हाउस में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को प्रार्थना पत्र सौंपा, जिस पर अफसरों ने उनकी बात को मुख्यमंत्री तक पहुँचाने का आश्वासन दिया है।
अधिकारियों से न्याय की आस
महंत ने कहा कि उन्हें अब योगी सरकार से न्याय की उम्मीद है। उनका कहना है कि यदि सरकार ने मामले पर संज्ञान नहीं लिया, तो उनकी जमीन पर कब्जा बरकरार रहेगा और उन्हें लगातार खतरा बना रहेगा।
Also Read: यूपी में इन लोगों के खातों में आएंगे 16 से 20 हजार, ‘CM योगी’ ने किया बड़ा ऐलान

