Varanasi News: ग्रामीणों के लिए सुविधा और कृषि में बढ़ावा, पिंडरा में विधायक ने किया भव्य शिलान्यास
Varanasi News: वाराणसी जनपद की पिंडरा विधानसभा में करोड़ों की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक मीटिंग हाल का शिलान्यास पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने किया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल, एसडीएम पिंडरा प्रतिभा मिश्रा और बीडीओ देवेंद्र सिंह सहित कई अधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
सुविधा और बेहतर प्रशासनिक कार्य
विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने कहा कि पूरे विकास खंड से किसान, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्रामीण ब्लॉक में अक्सर आते-जाते रहते हैं। उनकी सुविधा और बेहतर प्रशासनिक कार्य के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आशीर्वाद से 2 करोड़ 21 लाख रुपये की धनराशि ग्रामीण अभियंत्रण सेवा, वाराणसी को जारी की गई है। इस राशि से मीटिंग हाल का निर्माण कार्य किया जाएगा।
इस अवसर पर नेशनल इंटर कॉलेज, पिंडरा में एम-पैक्स सदस्यता का भी शुभारंभ किया गया, जिसमें लगभग 1000 ग्रामीणों ने सदस्यता ली।
शिलान्यास कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्रनाथ सिंह, रजनीकांत राय, जिलामहामंत्री जे पी दुबे, जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह, जिलामंत्री फौजदार शर्मा, संतोष सिंह मंगारी, दिनेश सिंह नेवादा, जगदीश गुप्ता, प्रधान संदीप सिंह, संजय पांडेय, उमेश सिंह, राजकुमार राजभर, मंडल अध्यक्ष सुनील दत्त वर्मा, आशीष सिंह, विकास सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ता, किसान और अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
कृषि गतिविधियों में मदद मिलेगी
विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने कहा कि मीटिंग हाल का निर्माण क्षेत्र के प्रशासनिक और सामाजिक विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम है। वहीं किसानों को चना, मटर और सरसों के बीज वितरित किए गए, जिससे उन्हें कृषि गतिविधियों में मदद मिलेगी और क्षेत्र में खेती को बढ़ावा मिलेगा।

