Varanasi News: जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Varanasi News: जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में आम जनता की समस्याएँ सुनीं। फरियादियों की शिकायतें सुनने के बाद उन्होंने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को तुरंत और गुणवत्तापूर्ण ढंग से निराकरण करने के निर्देश दिए।
अधिकारियों की जवाबदेही तय
डीएम ने कहा कि किसी भी शिकायत का निस्तारण टालमटोल या लापरवाही से नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी और यदि शिकायतों का समयबद्ध निपटारा नहीं हुआ तो कड़ी कार्रवाई होगी।

उन्होंने यह भी आदेश दिया कि जिले के सभी अधिकारी अपने-अपने कार्यालय में प्रतिदिन सुबह 10 बजे से 12 बजे तक जनसुनवाई करें और आने वाली शिकायतों का समयसीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित करें।
डीएम के इस सख्त रुख से लोगों में उम्मीद जगी है कि उनकी समस्याओं का समाधान तेज़ी और पारदर्शिता से होगा।
रिपोर्ट- मदन मुरारी पाठक
Also Read: 2024 तक भारत आए शरणार्थियों को बिना दस्तावेज के रहने की मिली आजादी

