Varanasi News: चंद्रग्रहण से पहले बंद होंगे श्री काशी विश्वनाथ समेत दर्जनों मंदिरों के कपाट, नौ घंटे पहले लगेगा सूतक
Varanasi News: कल रविवार की रात 9 बजकर 57 मिनट पर लगने वाले चंद्रग्रहण को देखते हुए वाराणसी के प्रमुख मंदिरों में विशेष तैयारी की जा रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण काल और सूतक के दौरान मंदिरों में पूजा-पाठ और दर्शन-पूजन वर्जित होता है।
सूतक काल की शुरुआत नौ घंटे पहले
जानकारों के मुताबिक, चंद्रग्रहण से नौ घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाएगा। इसी वजह से भक्तों के दर्शन और नियमित आरती-पूजन की व्यवस्था में बदलाव किया गया है।
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के कपाट ग्रहण से करीब ढाई घंटे पहले बंद कर दिए जाएंगे। इसके अलावा काल भैरव मंदिर, संकटमोचन मंदिर, स्वामीनारायण मंदिर, विशालाक्षी मंदिर, महामृत्युंजय मंदिर और बीएचयू स्थित न्यू काशी विश्वनाथ मंदिर सहित कई अन्य बड़े मंदिर भी समय से पहले ही बंद हो जाएंगे।
ग्रहण के बाद विशेष शुद्धिकरण पूजा
धार्मिक परंपरा के अनुसार, ग्रहण समाप्त होने के बाद मंदिरों में विशेष शुद्धिकरण और पूजन-अर्चन किया जाएगा। इसके बाद ही मंदिरों के कपाट दोबारा भक्तों के लिए खोले जाएंगे।
वाराणसी में चंद्रग्रहण को लेकर श्रद्धालुओं में उत्सुकता है, वहीं मंदिर प्रशासन ने अपील की है कि भक्त निर्धारित समय से पहले ही दर्शन कर लें।
रिपोर्ट- मदन मुरारी पाठक
Also Read: Ayodhya News: अवध विश्वविद्यालय में सत्र 2025-26 के लिए छात्रवृत्ति फॉर्म से जुड़ी अहम जानकारी जारी

