Varanasi News: पिता-पुत्र की दबंगों ने की पिटाई, दर्ज हुआ मुकदमा
Varanasi News: फूलपुर थाना क्षेत्र के गोड़िया गांव में रविवार की रात दबंगों ने बाइक से घर लौट रहे पिता-पुत्र पर हमला कर दिया। पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने दोनों की लात-घूसों से पिटाई की और गंभीर रूप से घायल कर दिया।
दबंगों ने बाइक से खींचा
जानकारी के मुताबिक, गोड़िया गांव निवासी एजाज शाह अपने पिता इलियास शाह के साथ जिलाधिकारी आवास पर फर्नीचर का काम कर घर लौट रहे थे। रात करीब 8 बजे जब दोनों बाइक से गांव के बाहर पहुंचे तो पहले से घात लगाए बैठे पवन सरोज, आशीष सरोज और किशन सरोज ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि दबंगों ने बाइक से खींचकर कड़े से सिर पर वार किया, जिससे एजाज शाह का सिर फट गया।
इसके बाद पिता-पुत्र को लात-घूसों से जमकर पीटा गया, जिससे दोनों के हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पिता-पुत्र को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मारपीट और गाली-गलौज सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
रिपोर्ट- मदन मुरारी पाठक
Also Read: सीएम योगी ने 1,134 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, बोले- अब योग्यता पर मिलती है नौकरी

