Varanasi News: बीएचयू के इंडो लैब में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने 1 घंटे में काबू पाया
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Varanasi News: शनिवार को काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के इंडो लैब में आग लगने की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। हालांकि, बारिश के कारण जलभराव होने के कारण कर्मचारियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
फायर ब्रिगेड की टीम ने आस-पास की बिल्डिंग से पानी का इस्तेमाल कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लगभग 1 घंटे के लगातार प्रयासों के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया गया। चीफ फायर ऑफिसर आनंद सिंह राजपूत ने बताया कि इंडो लैब का यह हिस्सा स्टोरेज के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था, जिसमें सिरिंज के गत्ते रखे हुए थे। इन्हीं कारणों से आग तेजी से फैल गई।
उन्होंने कहा कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, हालांकि धुआं भरने की वजह से अभी कुछ दिक्कतें हैं, जिन्हें पूरी तरह ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है।
रिपोर्ट-एम.एम.पाठक
Also Read: गाजियाबाद में भीषण सड़क हादसा, मॉर्निंग वॉक पर निकलीं तीन महिलाओं की कार की टक्कर से मौत
Get real time updates directly on you device, subscribe now.