Varanasi News: खाद्य विभाग की कार्रवाई से सिंधोरा बाजार में मचा हड़कंप

Varanasi News: सिंधोरा कस्बे में खाद्य विभाग की टीम ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन दुकानों पर छापेमारी की और खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए। कार्रवाई की खबर फैलते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया और कई ने तो तुरंत दुकान के शटर गिरा दिए।

दुकान से दूध का सैंपल लिया

खाद सुरक्षा अधिकारियों की टीम में राजकुमार, संतोष और पंकज शामिल रहे। टीम ने सबसे पहले व्यापारी सुरेश पाल की दुकान से दूध का सैंपल लिया। इसके बाद विजय मद्धेशिया की दुकान पर अचानक पहुंचकर सोनपापड़ी का सैंपल लिया। वहीं गरथमा में अमरनाथ मौर्या की दुकान से कुट्टू के आटे का नमूना लिया गया।

कार्रवाई की सूचना मिलते ही सिंधोरा उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष धनंजय मोदनवाल (सोनू) और महामंत्री सुबाष चंद्र गुप्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि छापेमारी और सैंपल लेने से पहले व्यापार मंडल को सूचित किया जाए, ताकि विभागीय कार्रवाई में व्यापारी भी सहयोग कर सकें।

इस कार्रवाई से स्थानीय बाजार में खासी हलचल देखने को मिली और व्यापारियों में चिंता का माहौल बन गया।

रिपोर्ट- मदन मुरारी पाठक

Also Read: अमेरिका के रेस्टोरेंट में ताबड़तोड़ फायरिंग, नाव से आए हमलावरों ने तीन को उतारा मौत के घाट

Get real time updates directly on you device, subscribe now.