Varanasi News: गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत का वाराणसी में भव्य स्वागत
Varanasi News: गोवा की राजनीति के दिग्गज और पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर वी. कामत का सोमवार को वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया। उनके आगमन की खबर मिलते ही भाजपा के स्थानीय नेता और कार्यकर्ता भारी संख्या में एयरपोर्ट पर इकट्ठा हो गए, जिससे पूरे परिसर में उत्साह का माहौल बन गया।
माला पहनाकर नेता हुआ स्वागत
दोपहर बाद जैसे ही कामत एयरपोर्ट से बाहर निकले, पिंडरा के विधायक डॉ. अवधेश सिंह सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में गजब का जोश देखने को मिला। ‘जय श्री राम’ और ‘दिगंबर कामत जिंदाबाद’ के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने तालियां बजाकर अपने नेता का अभिनंदन किया।
कहा जा रहा है कि कामत का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब भाजपा पूर्वांचल में अपनी संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत करने पर ध्यान दे रही है। उनका यह दौरा पार्टी के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। स्वागत समारोह के बाद, श्री कामत दोपहर 1:05 बजे सड़क मार्ग से शहर के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि उनका शहर में कई प्रमुख कार्यक्रमों और बैठकों में शामिल होने का भी कार्यक्रम है।
कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार
इस मौके पर स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह, अभिषेक सिंह राजपूत, अनुज सिंह सहित अन्य भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। दिगंबर कामत का राजनीतिक कद और उनका अनुभव भाजपा के लिए काफी अहम माना जाता है, खासकर जब पार्टी विभिन्न राज्यों में अपनी पैठ बढ़ाने की कोशिश कर रही है। उनके इस दौरे से वाराणसी और आसपास के क्षेत्रों में पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
रिपोर्ट- मदन मुरारी पाठक
Also Read: UP News: लखीमपुर खीरी में भाजपा कार्यकर्ताओं का हंगामा, कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़

