Varanasi News: हिंदी-इंग्लिश आसान, गणित-रीजनिंग ने डाली मुश्किलें

Varanasi News: उत्तर प्रदेश PET परीक्षा का वाराणसी में शनिवार को दूसरा चरण पूरा हो गया। जिले के 66 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित की गई। दोपहर 3 बजे शुरू हुई दूसरी पाली शाम 5 बजे खत्म हुई। परीक्षा देकर बाहर निकले अधिकांश अभ्यर्थियों ने इसे आसान बताया और कहा कि जिसने मेहनत से पढ़ाई की है, वह आसानी से पास हो जाएगा।

सख्त सुरक्षा व्यवस्था

परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क रहा। सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल और एंटी रोमियो स्क्वॉड तैनात रहे। इसके साथ ही हर केंद्र पर एक स्टैटिक और एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। वाराणसी में दो दिनों में चार पालियों में कुल 94,268 परीक्षार्थियों का नामांकन हुआ। हर पाली में लगभग 2,300 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।

अभ्यर्थियों का अनुभव

  • भोलानाथ राय, आजमगढ़ – “पेपर सरल था। करंट अफेयर्स में अमेरिका के राष्ट्रपति की डेथ ईयर और डेट पूछा गया। बाकी सवाल दिल्ली बेस्ड थे। जिसने तैयारी की है, उसके लिए यह आसान था।”
  • रुचि यादव, जौनपुर – “मेरी गणित कमजोर है इसलिए मुझे थोड़ी दिक्कत हुई। बाकी सवाल अच्छे और आसान थे। तैयारी करने वालों को कोई परेशानी नहीं हुई होगी।”
  • जागृति, प्रयागराज – “हिंदी और इंग्लिश बेहद आसान आई। रीजनिंग में कुछ सवाल कठिन थे, लेकिन ओवरऑल पेपर अच्छा रहा।”
  • अंशु सिंह, प्रयागराज – “सभी सवाल सीधे-सरल थे। जिसने तैयारी की है, वह आसानी से पास हो जाएगा।”

परीक्षार्थियों का कहना है कि पेपर का स्तर संतुलित रहा। हिंदी और इंग्लिश के सवाल आसान रहे, गणित और रीजनिंग ने थोड़ी मुश्किलें खड़ी कीं। करंट अफेयर्स में कुछ पेचीदगियां जरूर थीं, लेकिन परीक्षा को लेकर छात्रों का मूड सकारात्मक रहा।

रिपोर्ट- मदन मुरारी पाठक

Also Read: 12 साल से फरार 50 हज़ार का इनामी बदमाश इरफान से गिरफ्तार, UP STF को मिली सफलता

Get real time updates directly on you device, subscribe now.