Varanasi News: तेजस्वी पर बरसे जीतन राम मांझी, कहा- जनता को गुमराह कर रहे विपक्षी नेता
Varanasi News: दशहरा के बाद बिहार एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर तस्वीर साफ हो जाएगी। एनडीए की बैठक के बाद सीटों की औपचारिक घोषणा की जाएगी। यह दावा केंद्र सरकार में मंत्री और हम पार्टी के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने वाराणसी में किया।
मांझी शनिवार को वाराणसी में आयोजित एमएसएमई सेवा पर्व कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि एनडीए में सीट बंटवारे पर चर्चा पूरी हो चुकी है और दशहरा के बाद बैठक कर इसका ऐलान कर दिया जाएगा।
तेजस्वी यादव पर कटाक्ष करते हुए मांझी ने कहा कि वे अच्छे काम को भी दूसरे नजरिए से देखते हैं और जनता को गुमराह करते हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष केवल बातें करता है लेकिन उनके पास करने के लिए कुछ नहीं है।
मांझी ने साफ किया कि हम पार्टी, बीजेपी की सहयोगी है और गठबंधन मजबूत है। आने वाले चुनाव में एनडीए एकजुट होकर मैदान में उतरेगा।
रिपोर्ट- मदन मुरारी पाठक
Also Read: Lakhimpur Kheri News: बस और वैन की आमने-सामने टक्कर, 2 साल के बच्चे समेत 5 की मौत

