Varanasi News: काशी के लालबाग के राजा ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, बांटे गए पौधे और कपड़े के थैले

Varanasi News: देश और दुनिया में बढ़ते पर्यावरण संकट को देखते हुए, वाराणसी में भगवान गणेश ने भी पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है। शनिवार को नमामि गंगे और श्री काशी मराठा गणेश उत्सव समिति ने मिलकर लोगों से पर्यावरण के प्रति जागरूक होने की अपील की।

गणपति बप्पा ने किया जागरूक

ठठेरी बाजार स्थित शेर वाली कोठी में स्थापित काशी के ‘लालबाग के राजा’ गणेश प्रांगण में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहाँ लोगों को भगवान गणेश की ओर से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस दौरान, पौधे और कपड़े के थैले वितरित किए गए।

नमामि गंगे के सदस्यों ने लोगों से ज्यादा से ज्यादा पेड़-पौधे लगाने, सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने और जल संरक्षण के लिए काम करने की अपील की। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सीआरपीएफ के कमांडेंट आर. एस. बालापुरकर अपनी पत्नी के साथ मौजूद रहे।

‘गणेश उत्सव को बनाएं टिकाऊ और समृद्ध’

नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक और नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने कहा, “भगवान गणेश ज्ञान और कल्याण के प्रतीक हैं। हमें इस गणेश उत्सव को पर्यावरण संरक्षण पर ध्यान केंद्रित करते हुए मनाना चाहिए, ताकि हम एक अधिक टिकाऊ और समृद्ध राष्ट्र के निर्माण में योगदान दे सकें।

“इस आयोजन में श्री काशी मराठा गणेश उत्सव समिति के संयोजक चक्रवर्ती विजय नावड़, अध्यक्ष आनंदराव सूर्यवंशी, महामंत्री अन्ना मोरे, वरिष्ठ संरक्षक संतोष पाटिल, अशोक शिंदे और कोषाध्यक्ष हनुमान शिंदे समेत सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे।

रिपोर्टः संतोष पाण्डेय

Also Read: Hardoi News: हरदोई रेलवे स्टेशन पर 3 घंटे अंधेरा, पेड एसी वेटिंग हॉल में नहीं जले बल्ब

Get real time updates directly on you device, subscribe now.