Varanasi News: लोलार्क षष्ठी पर्व की तैयारियों का विधायक ने लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधा को दी प्राथमिकता

Varanasi News: अस्सी स्थित पौराणिक लोलार्क कुण्ड में आगामी लोलार्क षष्ठी स्नान पर्व एवं मेले की तैयारियों को लेकर मंगलवार को कैंट विधायक सौरव श्रीवास्तव ने स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और सभी तैयारियां तय समय पर पूरी कर ली जाएं।

सर्वोच्च प्राथमिकता

विधायक श्रीवास्तव ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि लोलार्क कुण्ड उनके निर्वाचन क्षेत्र में स्थित है। उन्होंने इसे काशी की प्राचीन परंपरा, आस्था और संस्कृति का प्रतीक बताते हुए कहा कि इस पर्व से विशेष रूप से संतान प्राप्ति की कामना जुड़ी है, जिसके कारण माताओं और बहनों की गहरी आस्था इसमें निहित है। ऐसे में स्नान के लिए आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित और सहज व्यवस्था मिलना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

विशेष निगरानी रखी जाए

निरीक्षण के दौरान ADM सिटी, ACM तृतीय, नगर निगम अधिकारी, ACP भेलूपुर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, थानाध्यक्ष भेलूपुर और अस्सी चौकी इंचार्ज सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सभी को निर्देशित किया गया कि मेले और स्नान पर्व के दौरान यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, बिजली आपूर्ति, चिकित्सा सुविधा और सुरक्षा की विशेष निगरानी रखी जाए। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर वर्ष लाखों श्रद्धालु इस पर्व पर आते हैं, ऐसे में प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की सक्रियता से इस बार लोलार्क षष्ठी पर्व का आयोजन और भी बेहतर और व्यवस्थित होने की उम्मीद है।

रिपोर्ट: विशाल मौर्या

Also Read: भारत के निर्यात पर लगा 50% का भारी-भरकम अमेरिकी टैक्स, बंगाल सबसे ज़्यादा प्रभावित

Get real time updates directly on you device, subscribe now.