Varanasi News: पीएम मोदी वाराणसी पहुंचे, सीएम योगी ने किया स्वागत, ताज होटल में होगी मॉरीशस पीएम संग अहम बैठक
Sandesh Wahak Digital Desk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। एयरपोर्ट पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
एयरपोर्ट से पीएम मोदी सीधे पुलिसलाइन पहुंचे, जहां से वे हेलीकॉप्टर द्वारा ताज होटल के लिए रवाना हुए। ताज होटल में प्रधानमंत्री मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री के बीच द्विपक्षीय वार्ता होनी है। इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।
बैठक में दोनों देशों के बीच आपसी सहयोग, आर्थिक साझेदारी, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और वैश्विक मंचों पर सहयोग जैसे विषयों पर चर्चा होगी। माना जा रहा है कि यह मुलाकात भारत-मॉरीशस संबंधों को और मजबूती देने की दिशा में अहम कदम साबित होगी।
वार्ता के बाद प्रधानमंत्री मोदी काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन भी करेंगे और क्षेत्रीय विकास परियोजनाओं की समीक्षा कर सकते हैं।
रिपोर्ट- मदन मुरारी पाठक
Also Read: Raebareli News: प्रधानमंत्री मोदी का डीपफेक वीडियो बनाने वाला गिरफ्तार

