Varanasi News: पिंडरा में 75 किलो का ‘सिंदूरी केक’ काटकर मनाया गया PM मोदी का जन्मदिन
Sandesh Wahak Digital Desk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर वाराणसी के पिंडरा ब्लॉक में एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहाँ केवादा गाँव में स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर परिसर में युवाओं ने 75 किलो का ‘सिंदूरी केक’ काटकर पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया।
इस कार्यक्रम का आयोजन युवा भाजपा नेता और पिंडरा के ब्लॉक प्रमुख संरक्षक रविशंकर सिंह ने किया था। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर में साफ-सफाई और विधि-विधान से पूजन के साथ हुई। इसके बाद हवन और 101 दीपों का दीपदान भी किया गया।
क्या है ‘सिंदूरी केक’ का महत्व?
जब रविशंकर सिंह से ‘सिंदूरी केक’ के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि यह केक ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की याद में बनवाया गया था। यह ऑपरेशन उन माताओं और बहनों के सिंदूर की रक्षा के लिए चलाया गया था, जिन्हें आतंकवादियों ने धर्म के आधार पर निशाना बनाया था। उन्होंने कहा कि यह केक उन शहीदों और उनकी बहनों के सम्मान में है। जन्मदिन के इस मौके पर रविशंकर सिंह ने 75 लोगों को सुरक्षा कवच के रूप में हेलमेट भी वितरित किए। इस कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र विश्वकर्मा, मनीष पाठक, हिटलर सिंह, इलाका सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट: मदन मुरारी पाठक
Also Read: Lucknow News: अंतर्राज्यीय चोर गैंग के 7 बदमाश गिरफ्तार, चोरी की घटना को अंजाम देने जा रहे थे आरोपी

