Varanasi News: पुलिस कार्रवाई से जुआरियों में मचा हड़कंप, कई मौके से फरार

Varanasi News: सिंधोरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध जुआ खेल रहे 5 लोगों को रंगे हाथ पकड़कर कार्रवाई की है। पकड़े गए जुआरियों के पास से करीब 5 हजार रुपये नकद और ताश के पत्ते बरामद किए गए हैं। थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार दोपहर उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग बगीचे में बैठकर जुआ खेल रहे हैं।

मौके से भागने में सफल रहे

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची और छापेमारी कर पांच लोगों को पकड़ लिया। हालांकि, पुलिस की दबिश के दौरान कुछ लोग मौके से भागने में सफल रहे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शशि उर्फ गणेश गुप्ता, सूबेदार, विजय ठठेरा, सरफराज और मुकेश राजभर के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी को थाने लाकर पूछताछ की और फिर निजी मुचलके पर छोड़ दिया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में अक्सर अवैध जुआ खेलने की शिकायतें मिलती रहती हैं। पुलिस की कार्रवाई से जहां कुछ लोगों में खौफ है, वहीं ग्रामीणों का मानना है कि ऐसी गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए नियमित कार्रवाई जरूरी है।

रिपोर्ट- मदन मुरारी पाठक

Also Read: Azamgarh News: हनुमान मंदिर में दूसरी बार चोरी, 21 किलो का घंटा और गदा ले उड़े चोर

Get real time updates directly on you device, subscribe now.