Varanasi News: काशी में तीन दिवसीय दौरे पर आ रहे मॉरीशस के प्रधानमंत्री
Varanasi News: काशी में तीन दिन के दौरे पर आ रहे मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम बुधवार को गंगा की लहरों पर आध्यात्मिकता और संस्कृति का अद्भुत अनुभव करेंगे। वे करीब दो घंटे तक विवेकानंद क्रूज पर रहेंगे।

रिश्तों को और प्रगाढ़ बनाने वाला अवसर
प्रधानमंत्री रामगुलाम बुधवार शाम रविदास घाट से क्रूज पर सवार होकर दशाश्वमेध घाट पहुंचेंगे, जहां वे विश्वप्रसिद्ध गंगा आरती का दिव्य नजारा देखेंगे। इसके बाद यात्रा आगे बढ़ते हुए वे नमो घाट से होकर वापस अपने होटल लौटेंगे।

गंगा किनारे की इस यात्रा के दौरान उन्हें काशी की प्राचीन संस्कृति, अध्यात्म और पर्यटन का अनुभव कराने की विशेष तैयारी की गई है। तीन दिवसीय प्रवास में उनका कार्यक्रम धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों पर केंद्रित रहेगा। काशीवासी इस दौरे को भारत और मॉरीशस के रिश्तों को और प्रगाढ़ बनाने वाला अवसर मान रहे हैं।
रिपोर्ट – विशाल कुमार मौर्या
Also Read: Ayodhya News: दीपोत्सव 2025 की तैयारी को लेकर अवध विश्वविद्यालय में बैठक

