Varanasi News: प्रदेश नेतृत्व की मौजूदगी में वाराणसी महानगर इकाई का पुनर्गठन, पदाधिकारियों की घोषणा
Varanasi News: प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान के अंतर्गत वाराणसी महानगर इकाई का सफल पुनर्गठन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश नेतृत्व की मौजूदगी में नई कार्यकारिणी की घोषणा हुई, जिसमें उदय राज सिंह को महानगर अध्यक्ष और शैलेश प्रसाद गुप्ता को महानगर महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।
वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी
गठन कार्यक्रम में प्रदेश स्तर के कई वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए। इनमें प्रमुख रूप से अतुल अग्रवाल (प्रदेश सचिव), सौरभ अग्रवाल (प्रदेश महामंत्री), शुभम अग्रवाल (महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष) और शैलेश गुप्ता (महानगर महामंत्री) उपस्थित रहे।
प्रदेश सचिव अतुल अग्रवाल ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाना है, ताकि समाज का हर वर्ग इसका लाभ उठा सके।
प्रदेश महामंत्री सौरभ अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब, किसान, मजदूर, महिला, युवा और व्यापारी वर्ग के लिए अनेक योजनाएँ लागू की गई हैं। संगठन का कर्तव्य है कि इन योजनाओं की जानकारी हर घर तक पहुँचे।

नव-नियुक्त पदाधिकारियों का संकल्प
महानगर अध्यक्ष उदय राज सिंह ने विश्वास जताने के लिए संगठन का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे पूरी निष्ठा से जनता तक योजनाओं की जानकारी पहुँचाने का काम करेंगे। महानगर महामंत्री शैलेश प्रसाद गुप्ता ने अपनी जिम्मेदारी को सेवा का अवसर मानते हुए कहा कि वे टीम भावना से काम करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए तत्पर रहेंगे।
अंत में संगठन पदाधिकारियों ने कार्यक्रम का संचालन किया और उपस्थित सदस्यों ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
रिपोर्ट- विशाल कुमार मौर्या

