Varanasi News: रोहनिया पुलिस ने 27 पुड़िया हेरोइन के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Sandesh Wahak Digital Desk: वाराणसी के रोहनिया पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मोहनसराय ट्रांसपोर्ट नगर से 27 पुड़िया हेरोइन (कुल 10 ग्राम, अनुमानित बाजार मूल्य ₹3 लाख) के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त वरुणापार प्रमोद कुमार और एडीसीपी नीतू कादयान के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त संजीव शर्मा के नेतृत्व में की गई। प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह गिरफ्तारी सघन चेकिंग अभियान के दौरान की।
पकड़ा गया अभियुक्त और बरामद सामान
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शीतला प्रसाद दुबे (पुत्र स्व. पारसनाथ दुबे, निवासी ग्राम जाफराबाद, थाना रोहनिया) के रूप में हुई है।
पुलिस ने अभियुक्त के पास से निम्नलिखित वस्तुएं बरामद की हैं:
-
27 पुड़िया हेरोइन (10 ग्राम)
-
एक स्कूटी (घटना में प्रयुक्त)
-
₹2,530 नकद
क्या बोले प्रभारी निरीक्षक
अभियुक्त को मीडिया के समक्ष प्रस्तुत करते हुए प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह ने बताया कि, “यह गिरफ्तारी लगातार चल रहे चेकिंग अभियान के तहत की गई।
पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह हेरोइन की बिक्री से अपनी जीविका चला रहा था। उसने भविष्य में इस तरह की गतिविधियों से दूर रहने की बात कही है।”
दर्ज हुआ मुकदमा, भेजा गया जेल
अभियुक्त के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
पुलिस टीम में शामिल अधिकारी
इस सफल कार्रवाई में निम्नलिखित अधिकारी शामिल रहे:
-
प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह
-
उपनिरीक्षक धर्मेंद्र राजपूत
-
उपनिरीक्षक भरत कुमार
-
उपनिरीक्षक मुहम्मद परवेज
-
हेड कांस्टेबल कमल सिंह
-
हेड कांस्टेबल देवमणि त्रिपाठी
रिपोर्ट- मदन मुरारी पाठक
Also Read: Varanasi News: खेत में सो रहे युवक की धारदार हथियार से हत्या, इलाके में सनसनी

