Varanasi News: सीएचसी गंगापुर में किया गया ओवेरियन सिस्ट का सफल ऑपरेशन
Varanasi News: पिंडरा ब्लॉक के गंगापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में 24 वर्षीय गर्भवती महिला का सिजेरियन ऑपरेशन कर प्रसव कराया गया और इसी दौरान ओवरी में मौजूद सिस्ट का भी सफल ऑपरेशन किया गया। डॉक्टरों की टीम की इस उपलब्धि से मरीज और परिजनों ने राहत की सांस ली। फिलहाल जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।
असहनीय दर्द की शिकायत थी
डॉ. मोइजुद्दीन हाशमी ने बताया कि महिला को लंबे समय से पेट में असहनीय दर्द की शिकायत थी। जांच में पता चला कि उनकी ओवरी में सिस्ट है। स्थिति को देखते हुए तत्काल ऑपरेशन करने का निर्णय लिया गया।
सर्जरी के दौरान स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सारिका राय और निश्चेतक डॉ. गोपाल प्रसाद ने सिजेरियन ऑपरेशन के साथ-साथ ओवेरियन सिस्ट को भी सफलतापूर्वक हटा दिया। इस प्रक्रिया में विनोद कुमार, प्रीति मौर्या और संजू वर्मा ने सहयोग किया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप चौधरी ने सीएचसी गंगापुर की टीम की सराहना करते हुए कहा कि मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा देना ही हमारा लक्ष्य है। उन्होंने डॉक्टरों और स्टाफ को आगे भी इसी तरह सेवा भाव से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।
रिपोर्ट- मदन मुरारी पाठक
Also Read: Azamgarh News: पेड़ से लटककर दो युवकों ने दी जान देने की कोशिश, एक की मौत, दूसरा गंभीर

