Varanasi News: स्वामी प्रसाद मौर्य का हुंकार, बोले- बीजेपी की नीतियों से जल रहा है देश-प्रदेश
Varanasi News: समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता स्वामी प्रसाद मौर्य रविवार को संविधान सम्मान व जनहित हुंकार यात्रा लेकर वाराणसी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। मौर्य ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों के चलते “करोड़ों युवा बेरोजगार हो गए हैं। ”उन्होंने दावा किया कि 27 हजार स्कूल बंद होने की कगार पर हैं, जबकि योगी सरकार हर 400 मीटर पर शराब की दुकान खोल रही है।”
हिंदू-मुस्लिम राजनीति पर हमला
मौर्य ने आरोप लगाया कि “केंद्र और प्रदेश सरकार हिंदू-मुस्लिम का नारा देकर समाज में भाईचारा खत्म करने पर आमादा है।” उन्होंने कहा कि इन्हीं मुद्दों को लेकर सपा संविधान सम्मान व जनहित हुंकार यात्रा निकाल रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए मौर्य ने उनके बिहार दौरे को लेकर कहा—“प्रधानमंत्री पूरे देश के प्रधानमंत्री हैं, वे किसी भी राज्य या विदेश में जा सकते हैं।”
वहीं, पीएम की मां को गाली देने वाले मामले पर उन्होंने कहा-
“प्रधानमंत्री की मां हम सबकी मां हैं। जिस व्यक्ति ने गाली दी है, उसके खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर जेल भेजा जाना चाहिए। गाली देने वाले की फोटो कई बार नीतीश कुमार के साथ वायरल हुई है। यह सब साजिश के तहत राजनीति करने का प्रयास है।”
रामभद्राचार्य पर भी साधा निशाना
मौर्य ने संत रामभद्राचार्य के मुस्लिम महिलाओं पर दिए विवादित बयान को लेकर कहा—“वे संत हैं, उन्हें संत की भाषा बोलनी चाहिए। इस तरह की अमर्यादित टिप्पणी का कोई औचित्य नहीं है। अगर मुस्लिम महिलाएं 25 बच्चे पैदा करती हैं तो अन्य धर्म की महिलाओं को कौन रोक रहा है? यह बयान मानसिक दिवालियापन और पागलपन का प्रतीक है।”
रिपोर्ट- मदन मुरारी पाठक
Also Read: पीएम मोदी को देश-विदेश से मिली रही जन्मदिन की शुभकामनाएं, शत्रुघ्न सिन्हा के ट्वीट की चर्चा

