Varanasi News: UP STF ने अवैध हथियार फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, असलहे और उपकरण बरामद

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने वाराणसी में चल रही एक अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। इस ऑपरेशन में STF ने भारी मात्रा में निर्मित और अर्धनिर्मित असलहे, कारतूस और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।

गिरफ्तारी और ठिकाने से मिली जानकारी

UP STF ने इस कार्रवाई में मिठाई लाल चौधरी, निवासी मोहल्ला रूपमपुर, थाना सारनाथ, वाराणसी को गिरफ्तार किया है। उसे 22 जुलाई की रात करीब 11 बजे वाराणसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 9 के पीछे से पकड़ा गया, जहां वह किसी से मिलने पहुंचा था। गिरफ्तारी के समय उसके पास से दो पिस्टल बरामद हुईं।

पूछताछ में मिठाई लाल ने कबूला कि वह किराए के मकान में अवैध हथियार बनाने का धंधा करता है। वह खुद के बनाए हथियारों को 25 से 30 हजार रुपये, और बिहार के मुंगेर से लाए गए हथियारों को 50 से 60 हजार रुपये प्रति पीस में बेचता था। STF टीम ने आरोपी की निशानदेही पर उसके किराए के घर पर छापेमारी की और वहां से पूरी अवैध फैक्ट्री का खुलासा हुआ।

बरामदगी का विवरण

  • निर्मित/अर्धनिर्मित हथियार और कारतूस
  • 02 पिस्टल (.9MM)
  • 01 पिस्टल (.32 बोर)
  • 01 अर्धनिर्मित रिवॉल्वर (.32 बोर)
  • 13 जीवित कारतूस (315 बोर, .38, 7.62MM, .45, 12 बोर)
  • 15 मिस फायर कारतूस (.32, .9MM, .38, .303, 7.62MM)
  • 16 खोखा कारतूस (7.62MM, 9MM)
  • 05 मैग्जीन (.32 और .9MM)

उपकरण और निर्माण सामग्री

  • 10 रेती, 4 पेचकस, 2 हथौड़ी, 2 आरी
  • 50 ग्राइंडर ब्लेड, 27 ड्रिल बिट
  • 01 ड्रिल मशीन, 01 कटर मशीन
  • 03 मापन यंत्र
  • 09 स्टील रॉड, 32 स्प्रिंग (छोटे-बड़े), 03 लोहे की डाई
  • 05 लकड़ी की डाई, 05 अर्धनिर्मित नाल, 05 लोहे की प्लेट
  • 01 बाक मशीन, अन्य औजार

अब उसके खिलाफ थाना कैण्ट, वाराणसी में FIR संख्या 419/2025, धारा 3/5/7/25 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।

UP STF की सक्रियता से रुकी बड़ी साजिश

STF को पहले से जानकारी मिल रही थी कि वाराणसी में अवैध असलहे तैयार कर विभिन्न जिलों में सप्लाई किए जा रहे हैं। इस पर ADSP दिनेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में विशेष टीम गठित की गई और निरीक्षक अमित कुमार तिवारी के नेतृत्व में कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

 

Also Read: UP News: सरकारी कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, महिलाओं को संपत्ति खरीद पर स्टाम्प ड्यूटी में मिलेगी…

Get real time updates directly on you device, subscribe now.