Varanasi News: अंबेडकर प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने से भड़के ग्रामीण, दिखा आक्रोश

Varanasi News: चोलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत औरा में स्थापित बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को रविवार सुबह अज्ञात लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह जैसे ही ग्रामीणों ने यह देखा, वे सड़क पर उतर आए और हंगामा करते हुए जाम लगा दिया।

घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस टीम पहुंची और भीड़ को समझाकर स्थिति को शांत किया। वहीं, ग्राम प्रधान विद्योत्तमा देवी ने घटना की लिखित शिकायत थाना निरीक्षक चोलापुर को दी।

विद्योत्तमा देवी ने बताया कि यह पहली बार नहीं है जब अराजक तत्वों द्वारा प्रतिमाओं को नुकसान पहुंचाया गया है। इससे पहले भी कभी भगवान की और कभी अंबेडकर जी की प्रतिमा तोड़ी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगामी कार्रवाई में जुटी हुई है।

Also Read: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का X अकाउंट हैक, पाक-तुर्की के झंडे की तस्वीरें पोस्ट

Get real time updates directly on you device, subscribe now.