Varanasi News: दस हजार की रिश्वत लेते महिला थाना प्रभारी रंगे हाथ गिरफ्तार

Varanasi News: वाराणसी में शुक्रवार को उस वक्त सनसनी फैल गई जब एंटी करप्शन टीम ने महिला थाना प्रभारी निरीक्षक सुमित्रा देवी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि उन्होंने दहेज उत्पीड़न के एक मामले में आरोपियों के नाम हटाने के बदले 10 हजार रुपये प्रति व्यक्ति की रिश्वत मांगी थी। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली और ईमानदारी पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई

मिली जानकारी के मुताबिक, एंटी करप्शन टीम को एक दिन पहले शिकायत मिली थी कि सुमित्रा देवी दहेज उत्पीड़न मामले में कुछ व्यक्तियों के नाम हटाने के बदले रिश्वत मांग रही हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि केस में जिन लोगों के नाम शामिल किए गए थे, वे निर्दोष हैं और उन्हें गलत तरीके से फंसाया गया।
इस सूचना के आधार पर टीम ने जाल बिछाया और शुक्रवार को सुमित्रा देवी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान टीम ने पूरे सबूत के साथ कार्रवाई की, जिससे भ्रष्टाचार का यह मामला सामने आ सका।

Varanasi News: दस हजार की रिश्वत लेते महिला थाना प्रभारी रंगे हाथ गिरफ्तार

पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

वहीं इस घटना ने पुलिस की निष्पक्षता और विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दहेज उत्पीड़न जैसे संवेदनशील मामलों में रिश्वतखोरी का आरोप जनता के विश्वास को और कमजोर कर सकता है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जब कानून की रखवाली करने वाले ही भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाएं, तो आम जनता का भरोसा टूटना स्वाभाविक है।

वहीं एंटी करप्शन टीम ने इस पूरी कार्रवाई को गोपनीय रखा ताकि आरोपी को सबूतों सहित पकड़ा जा सके। फिलहाल सुमित्रा देवी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है। जिसके बाद पुलिस विभाग ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जांच में सहयोग के निर्देश दिए हैं। यह देखना बाकी है कि क्या इस प्रकरण में अन्य अधिकारी भी शामिल थे या नहीं।

जनता का भरोसा बहाल करने की चुनौती

वहीं इस घटना के बाद से पुलिस प्रशासन पर ईमानदारी और पारदर्शिता बनाए रखने का दबाव बढ़ गया है। जनता का मानना है कि दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई कर ही पुलिस अपने खोए विश्वास को दोबारा हासिल कर सकती है।

 

Also Read: UP News: आंगनबाड़ी में 69,197 पदों पर होगी भर्ती, योगी सरकार का बड़ा तोहफा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.