Varanasi News: युवक ने कुएं में कूदकर दी जान, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

Sandesh Wahak Digital Desk: वाराणसी के लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र में बैजनाथ इंटर कॉलेज के पास एक दुखद घटना सामने आई है। यहाँ करन कुमार (21), पुत्र संजय कुमार, नामक युवक ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि करन की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और उसका इलाज मानसिक चिकित्सालय में चल रहा था। वे अक्सर उसे बाँधकर रखते थे, क्योंकि वह घर वालों के साथ मारपीट करता था। मंगलवार की सुबह किसी तरह उसके पैरों की रस्सी खुल गई, जिसके बाद वह घर से निकलकर कुएं में कूद गया और उसकी मौत हो गई।

रिपोर्ट: मदन मुरारी पाठक

 

Also Read: अलीगढ़ में दर्दनाक हादसा: कैंटर और कार की भिड़ंत के बाद लगी आग, चार लोग जिंदा जले

Get real time updates directly on you device, subscribe now.