Varanasi News: महापौर अशोक तिवारी की मौजूदगी में हेरिटेज कॉलेज में मनाया गया फिजियोथेरेपी दिवस
नए सत्र के विद्यार्थियों का हुआ स्वागत, मेयर अशोक तिवारी रहे मुख्य अतिथि
Sandesh Wahak Digital Desk: वाराणसी के भदवर स्थित हेरिटेज मेडिकल कॉलेज के हिम्स कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया।
इस अवसर पर बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी (BPT) 2025 बैच के नए विद्यार्थियों का स्वागत भी किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसे प्राचार्य ब्रिगेडियर डॉ. बी. के. प्रसाद, चिकित्सा अधीक्षक ब्रिगेडियर डॉ. अवतार नारायण, डॉ. के. के. लहरी, डॉ. ओ. पी. मिश्रा, डॉ. प्रीति कपूर, डॉ. भानु प्रताप तथा हिम्स कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी की प्राचार्या डॉ. पारुल अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से सम्पन्न किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में वाराणसी के महापौर अशोक तिवारी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। अपने प्रेरणादायक संबोधन में उन्होंने कहा,
“फिजियोथेरेपी केवल उपचार का माध्यम नहीं, बल्कि यह समाज सेवा का सशक्त जरिया है। यह न केवल मरीजों के शारीरिक स्वास्थ्य को पुनर्स्थापित करता है, बल्कि उनके जीवन की गुणवत्ता को भी बेहतर बनाता है।
भविष्य में स्वास्थ्य क्षेत्र में फिजियोथेरेपिस्ट की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण होगी।”
कार्यक्रम के दौरान छात्रों द्वारा एक नाट्य प्रस्तुति भी दी गई, जिसमें फिजियोथेरेपी की विभिन्न विशेषताओं, इसकी उपयोगिता और समाज में इसके बढ़ते महत्व को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया।
कार्यक्रम में नए विद्यार्थियों में उत्साह, ऊर्जा और समर्पण की भावना देखने को मिली।
इस अवसर पर डॉ. दीपक नैनवाल, डॉ. अभिषेक, डॉ. रश्मि सहित कई अन्य फैकल्टी सदस्य व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

