Varanasi News: पुलिस के हत्थे चढ़ा बुजुर्ग हत्याकांड का आरोपी, जवाबी फायरिंग में हुआ घायल

Sandesh Wahak Digital Desk: वाराणसी जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र के बीरापट्टी इलाके में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई।

इस दौरान बुजुर्ग की हत्या के मामले में वांछित चल रहा कुख्यात बदमाश तेजा पुलिस की गोली से घायल हो गया। आरोपी को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

कैसे हुई मुठभेड़

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि हत्या के मामले में वांछित तेजा बीरापट्टी इलाके में दिखाई दिया है।

सूचना मिलते ही बड़ागांव पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की।

जैसे ही पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, तेजा ने आत्मसमर्पण करने के बजाय फायरिंग शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें एक गोली उसके पैर में लगी। इसके बाद पुलिस ने मौके से उसे गिरफ्तार कर लिया।

हत्या के मामले में था फरार

तेजा पर जनवरी 2025 में एक बुजुर्ग की हत्या का आरोप है। वह लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।

पुलिस का बयान

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अधिकारियों का कहना है कि वाराणसी पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है, और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

रिपोर्ट- एम.एम. पाठक

Also Read: लखनऊ: पूर्व DGP के घर लाखों की चोरी, जेवर-कैश और सीसीटीवी का DVR भी उखाड़ ले गए चोर

Get real time updates directly on you device, subscribe now.