Varanasi News: सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय में प्रो. जितेन्द्र कुमार ने संभाला चीफ प्रॉक्टर का पदभार
Sandesh Wahak Digital Desk: सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी में नवनियुक्त विनयाधिकारी (चीफ प्रॉक्टर) प्रो. जितेन्द्र कुमार ने शुक्रवार को औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया।
पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने स्पष्ट किया कि विश्वविद्यालय का अभ्युदय, गरिमा और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
प्रो. कुमार ने कहा कि वे विश्वविद्यालय में पढ़ाई-लिखाई का माहौल और अधिक बेहतर बनाने के लिए अध्यापकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों के साथ समन्वय स्थापित कर काम करेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि परिसर में अनुशासन और सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण को बढ़ावा देने के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
पदभार ग्रहण समारोह के दौरान विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के आचार्यों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने प्रो. जितेन्द्र कुमार का गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस मौके पर प्रो. रामपूजन पांडेय, प्रो. विद्या कुमारी चंद्रा, प्रो. अमित कुमार शुक्ल, अभियंता रामविजय सिंह, डॉ. विजय कुमार शर्मा, डॉ. सत्येन्द्र कुमार यादव, शिरीष सिंह, सुनील कुमार तिवारी, रणजीत भारती सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

