Varanasi News: सपा के मणिकर्णिका मार्च को पुलिस ने रोका, धरने पर बैठे कार्यकर्ता

Varanasi News: काशी के प्रसिद्ध मणिकर्णिका घाट पर हुए कथित घटनाक्रम का ‘सच’ जानने के लिए निकले समाजवादी पार्टी के नेताओं और पुलिस के बीच रविवार को तीखी झड़प देखने को मिली। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश पर गठित 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को पुलिस ने घाट पर जाने से रोक दिया, जिसके बाद सपा सांसद वीरेंद्र सिंह अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए।

अर्दली बाजार स्थित अपने आवास के बाहर धरने पर बैठे सांसद वीरेंद्र सिंह ने सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, हमें पहले अनुमति दी गई थी, लेकिन बाद में पूरे शहर में घेराबंदी कर दी गई। हमारे नेताओं को घरों में कैद कर दिया गया। मैं जैसे ही बाहर निकला, मुझे रोक दिया गया। सांसद ने सवाल उठाया कि अगर वहां कुछ गलत नहीं हुआ है, तो प्रशासन सपा के प्रतिनिधिमंडल को घाट पर जाने से क्यों रोक रहा है?

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पूरे शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नीतू कात्यायन ने बताया कि पहले अनुमति दी गई थी, लेकिन सपा के ही कुछ नेताओं द्वारा लहुराबीर पर प्रदर्शन के आह्वान के बाद सुरक्षा कारणों से अनुमति वापस ले ली गई। मणिकर्णिका घाट और नेताओं के आवास के आसपास पीएसी (PAC) और कई थानों की फोर्स तैनात कर बैरिकेडिंग कर दी गई है।

Also Read: अगर पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप से हटता है तो ICC किसे देगी मौका? जानिए पूरा अपडेट

Get real time updates directly on you device, subscribe now.