Varanasi News: ‘अजेय’ फिल्म का विशेष प्रदर्शन, योगी आदित्यनाथ की जीवनी देख कार्यकर्ता हुए भावुक

Sandesh Wahak Digital Desk: त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन और हिंदू युवा वाहिनी की जिला (वाराणसी) एवं मंडल इकाइयों ने शुक्रवार को एक खास आयोजन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित फिल्म ‘अजेय’ का सामूहिक अवलोकन किया।

यह आयोजन सिगरा स्थित आई.पी. मॉल में किया गया, जिसमें संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भाग लिया।

फिल्म के प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। जैसे ही स्क्रीन पर गोरखनाथ मंदिर से लेकर मुख्यमंत्री बनने तक के सफर को चित्रित किया गया, पूरा सिनेमा हॉल तालियों की गूंज से भर उठा।

फिल्म में योगी आदित्यनाथ जी के त्याग, तपस्या, संघर्ष और राष्ट्र सेवा को देखकर कई कार्यकर्ता भावुक हो गए।

‘हर युवा को प्रेरणा देती है यह फिल्म’ — अम्बरीष सिंह भोला

फिल्म प्रदर्शन के बाद हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी और वीडीए सदस्य अम्बरीष सिंह भोला ने कहा:

“यह फिल्म सिर्फ एक नेता की जीवनी नहीं, बल्कि युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत है। योगी जी का त्याग, अनुशासन और राष्ट्र के लिए समर्पण हम सभी के लिए आदर्श है। हर युवा को यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए।”

“दृढ़ संकल्प से असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है”

अन्य पदाधिकारियों ने भी फिल्म की सराहना करते हुए कहा कि यह फिल्म दर्शाती है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, सेवा भावना और समर्पण से किसी भी चुनौती को पार किया जा सकता है।

उन्होंने फिल्म को राष्ट्रवाद और समाजसेवा की प्रेरणा देने वाली जीवंत कथा बताया।

इन गणमान्य पदाधिकारियों की रही उपस्थिति

इस अवसर पर हिंदू युवा वाहिनी, त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन, करणी सेना, और क्षत्रिय सेना के दर्जनों पदाधिकारी उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से शामिल रहे:

  • संजीव सिंह (नि. उपाध्यक्ष)

  • कुंवर शुभम सिंह, अभिषेक गौतम

  • मनीष मिश्रा (महानगर प्रभारी)

  • अजय सिंह (महानगर अध्यक्ष)

  • सन्नी गुप्ता (महानगर उपाध्यक्ष)

  • ओमप्रकाश जायसवाल, विनय चौरसिया, रुद्र पाण्डेय

  • नीतीश राय, अभिषेक श्रीवास्तव, मनीष वर्मा, दिनेश अग्रहरि

  • अश्वनी गुप्ता (मीडिया प्रभारी)

  • उमेश सिंह, गप्पू सिंह, विकाश जैन, संतोष खरवार, सोनू बाबा

  • अन्य 12 मंडल इकाइयों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता

सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रभक्ति को बल

फिल्म ‘अजेय’ के इस सामूहिक प्रदर्शन को महज मनोरंजन नहीं, बल्कि एक वैचारिक संगठित प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

जिसका उद्देश्य है — युवाओं को प्रेरित करना, समाज सेवा की भावना जागृत करना और राष्ट्रहित में कार्य करने की दिशा देना।

रिपोर्ट- मदन मुरारी पाठक

Also Read: शिक्षामित्रों का मानदेय नहीं बढ़ा तो हाजिर हों अपर मुख्य सचिव, इलाहाबाद हाईकोर्ट का सख्त आदेश

Get real time updates directly on you device, subscribe now.