Varanasi News: पत्रकारों की भूमिका पर सुजीत सिंह का बयान, कहा- लोकतंत्र के मजबूत स्तंभ हैं मीडिया कर्मी
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Sandesh Wahak Digital Desk: वाराणसी के सारनाथ स्थित शिवम पैलेस में शुक्रवार को पत्रकार प्रेस क्लब (PPC) द्वारा आयोजित आई-कार्ड वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वाराणसी के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं पंचायत प्रकोष्ठ संयोजक (काशी क्षेत्र) डॉ. सुजीत सिंह रहे।
अपने संबोधन में सुजीत सिंह ने कहा कि पत्रकार सरस्वती के साधक होने के साथ-साथ लोकतंत्र के सच्चे प्रहरी हैं, जो कड़ी मेहनत और निष्ठा से सूचनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।
उन्होंने पत्रकार प्रेस क्लब द्वारा पत्रकारों के हित में उठाई गई मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाकर उनके समाधान का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम के अति विशिष्ट अतिथि, वाराणसी विकास प्राधिकरण के मानद सदस्य अंबरीश सिंह भोला ने कहा कि पत्रकार प्रेस क्लब पत्रकारों के हितों की रक्षा करने वाला एक सशक्त संगठन बनकर उभरा है।

उन्होंने आश्वासन दिया कि पीड़ित पत्रकारों की समस्याओं को मुख्यमंत्री तक पहुंचाकर न्याय दिलाने का प्रयास करेंगे।
विधायक प्रतिनिधि अदिति सिंह पटेल ने कहा कि पत्रकार समाज की सबसे जागरूक शक्ति हैं। उन्होंने पत्रकार प्रेस क्लब को प्रदेश का मजबूत संगठन बताते हुए कहा कि संगठन के माध्यम से पत्रकार महत्वपूर्ण सूचनाएं आम जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।
पत्रकारों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने के लिए वे हर संभव सहयोग करेंगी।
इस अवसर पर पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक और उनकी टीम की ओर से मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को अंगवस्त्र एवं बाबा काशी विश्वनाथ का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश संयोजक मनीष दीक्षित, प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज भूषण मिश्रा, शशि प्रकाश सिंह, संतोष पांडे, प्रदेश महासचिव पवन त्रिपाठी, संगठन मंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह, पूर्वांचल अध्यक्ष प्रवीण चौबे, वाराणसी जिला अध्यक्ष पवन पांडे सहित पूर्वांचल के कई जिलों से आए सैकड़ों पत्रकार उपस्थित रहे।
Get real time updates directly on you device, subscribe now.